पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल
पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल
नई दिल्ली, 28 दिसंबर। देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा समेत अन्य पार्टियों में नेताओं और मशहूर हस्तियों के पार्टी ज्वाइन करने का दौर जारी है। इसी क्रम में आज दिल्ली में पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने भारतीय जनता पार्टी में मंगलवार को शामिल हुए।

पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने आज दिल्ली में केंद्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ज्वाइन करने के बाद मोंगिया ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में कहा मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहता हूं।
आज देश के विकास के लिए भाजपा से बेहतर कोई दूसरी पार्टी नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में पार्टी नेताओं की मौजूदगी में मोंगिया को भाजपा में शामिल किया गया। इसी समारोह के दौरान पंजाब के मौजूदा कांग्रेस विधायक फतेह सिंह बाजवा भी भाजपा में शामिल हो गए।
Recommended Video
44 वर्षीय मोंगिया भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले लेफ्ट हैंडर पूर्व बल्लेबाज हैं वो पंजाब के रहने वाले हैं, जहां से उन्होंने भाजपा ज्वाइन करते ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
बता दें 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया। आम आदमी पार्टी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 20 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) केवल 15 सीटें जीतने में सफल रहा, जबकि भाजपा को 3 सीटें मिलीं।












Click it and Unblock the Notifications