परिवार समेत कांग्रेस में शामिल हुए ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग कई दलों को छोड़ने के बाद अब कांग्रेस पार्टी में लौट आए हैं। इस साल होने वाले अहम चुनाव से पहले गिरिधर गमांग और उनके परिवार के सदस्यों की कांग्रेस पार्टी में वापसी हुई है।
गिरिधर गमांग के साथ उनकी पत्नी हेमा गमांग जोकि पूर्व विधायक हैं और उनके बेटे शिशिर बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजॉय कुमार की उपस्थिति में इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. गमांग परिवार के साथ पूर्व सांसद सजय भोई भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

गिरिधर गमांग की बात करें तो वो आदिवासी नेता हैं और वह 9 बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। गिरिधर गमांग ने अपने बेटे के साथ 2015 में कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था। वह कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। भाजपा छोड़ने की वजह की बात करें को गिरिधर गमांग ने पहला कहा था कि मैं कभी भी राजनीति में अपमान को बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैंने पहले कभी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं किया और आगे भी कभी नहीं करूंगा। गौर करने वाली बात है कि गिरिधर गमांग और उनके बेटे ने इससे पहले केसीआर की पार्टी बीआरएस का भी हाथ थामा था।












Click it and Unblock the Notifications