टिकट नहीं मिलने से आगबबूला हुए बाबूलाल गौर, कहा निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव
madhya pradesh,independent, babu lal gaur,former cm, बाबूलाल गौर, निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव, पूर्व मुख्यंत्री, निर्दलीय
Recommended Video

भोपाल। मध्य प्रदेश चुनाव से पहले मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजनीतिक बगावत से दो चार होना पड़ा रहा है। टिकट को लेकर अपनों की नाराजगी जारी है। शिवराज को उनके साले संजय सिंह ने ही शनिवार को ही बगावती तेवर दिखाए थे। अब शिवराज के खिलाफ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर राजनीतिक बगावत करेंगे। भोपाल की गोविंदपुरा सीट से दावेदारी कर रहीं कृष्णा गौर के बाद अब मौजूदा विधायक और उनके ससुर बाबूलाल गौर भी खुलकर सामने आ गए हैं। भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर बीजेपी ने अभी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। ये सीट पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की परंपरागत सीट है। पहली सूची में गोविंदपुरा का नाम नहीं होने से विरोध शुरू हो गया है। बाबूलाल गौर ने धमकी दी है कि अगर पार्टी टिकट नहीं देगी तो निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे।

बाबूलाल गौर की धमकी शिवराज के खिलाफ सबसे बड़ी बगावत मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि ये तो मेरा अपमान है, पार्टी ने मेरा सीएम पद छीना, फिर मंत्री पद और अब टिकट भी नहीं दे रहे हैं। बाबूलाल गौर ने कहा कि यदि बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो बहू कृष्णा गौर गोविंदपुर से निर्दलीय लड़ेंगी और मैं हुजूर विधानभा सीट से निर्दलीय लड़ने का विचार कर रहा हूं। वहीं इस बगवात पर कांग्रेस की भी नजर है। खबर ये भी है कि टिकट के घमासान के बीच कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बाबूलाल गौर से फोन पर बात की और उन्हें कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।













Click it and Unblock the Notifications