Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राज्यसभा में आज सांसद के तौर पर शपथ लेंगे पूर्व CJI रंजन गोगोई

नई दिल्ली। पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई गुरुवार को संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सवेरे 11 बजे शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उच्च सदन में मौजूद होंगे। सोमवार को पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए नामांकित किया था।बता दें कि गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किये जाने पर उनके पूर्व सहकर्मी और रिटायर्ड जज जस्टिस मदन बी लोकुर और जोसफ कुरियन ने सवाल उठाए थे।

 Former Chief Justice of India Ranjan Gogoi likely to take oath as Rajya Sabha MP at 11am tomorrow

पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई बुधवार को दिल्ली पहुंचे। वे कल सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में मौजूद रहेंगे। जस्टिस रंजन गोगोई को राष्ट्रपति ने सांसद मनोनीत किया है। उनके मनोनयन को लेकर विवाद हो रहा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर हमला बता रही हैं।

उधर समाजसेवी मधु किश्वर ने रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इसको लेकर उन्होंने याचिका भी दाखिल की है। उन्होंने रंजन गोगोई के राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। अपनी याचिका में किश्वर ने रिटायरमेंट के बाद जजों के किसी पद को स्वीकार करने और कूलिंग ऑफ पीरियड तय करने को लेकर गाइडलाइन तैयार करने की मांग की है।

गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किये जाने पर उनके पूर्व सहकर्मी और रिटायर्ड जज जस्टिस मदन बी लोकुर ने सख्त टिप्पणी की है। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रिटायर जज लोकुर ने कहा, 'जो सम्मान जस्टिस गोगोई को अब मिला है उसके कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। ऐसे में उनका नामित किया जाना चौंकाने वाला नहीं है, लेकिन यह जरूर अचरज भरा है कि ये बहुत जल्दी हो गया। यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और अखंडता को फिर से परिभाषित करता है।

Recommended Video

    Oath से पहले ही Rajya Sabha की Website पर दिखा Ranjan Gogoi का नाम, बाद में हटाया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+