भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का निधन

बंगारू लक्ष्मण की पत्नी सुशीला लक्ष्मण बंगारू जालौर से सांसद थी।
वह सन 2000 और 2001 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, वहीं 1999 से 2000 के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहे। उन्हें 1996 में राज्य सभा सदस्य के रूप में चुना गया था। सन 2001 में तहलका पत्रिका द्वारा किये गये स्टिंग आपरेशन से वह चर्चा में आये, स्टिंग आपरेशन में उन्हें रिश्वत लेते हुए दिखाया गया था।
सन 2012 में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया और चार वर्षों के लिए जेल भेज दिया। उन्हें अप्रैल 2012 में स्वास्थ्य कारणों से जमानत मिली।
Did you know: बंगारू लक्ष्मण की पत्नी सुशीला लक्ष्मण बंगारू चौदहवीं लोकसभा में राजस्थान की जालौर लोकसभा सीट से सांसद थी।












Click it and Unblock the Notifications