बीजेपी के पूर्व मंत्री ने महिला तहसीलदार को कहा 'हीरोइन', जानिए फिर क्या हुआ ?
नई दिल्ली- भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल होने से बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। इस ऑडियो क्लिप में एक भाषण के दौरान वह एक महिला तहसीलदार के लिए कथित तौर पर 'हीरोइन' शब्द का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इसमें किसी का भी नाम नहीं लिया है।

घटना शनिवार की है जब वह महाराष्ट्र के जालना जिले में परतुर तहसील के करहला गांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस सभा में उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आयोजित एक रैली के लिए 'हीरोइन' को भी बुलाया जा सकता है। उस ऑडियो क्लिप में लोणीकर ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि, "अगर किसान सरकार से 25,000 रुपये की सहायता चाहते हैं, तब वो मराठवाड़ा के परतुर में एक बड़ी रैली की योजना बना सकते हैं। इसमें हम 25,000 से 50,000 लोगों को शामिल कर सकते हैं। अगर जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्य तय करते हैं तब हम राज्य के परतुर में सबसे बड़ी मार्च निकाल सकते हैं। "
पूर्व मंत्री इसके आगे कथित तौर पर ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि, "हम देवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार को बुला सकते है। आप बताइए कि किन्हें बुलाना चाहिए.....हम इसके लिए एक हीराइन को भी बुला सकते हैं। अगर नहीं तो हमारी तहसीलदार मैडम तो हीरोइन के रूप में हैं ही। "
बीजेपी नेता के इस बयान के बाद एनसीपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और एमएलसी विद्या चव्हाण ने कहा है कि महिला तहसीलदार के लिए इस तरह की टिप्पणी कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की मानसिकता झलकती है। उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसी टिप्पणी एक महिला के सम्मान के खिलाफ है।
हालांकि, लोणीकर ने अपने बयान पर सफाई दी है कि, "मैंने अपने बयान से अपनी तहसीलदार का अपमान नहीं किया है। एक नेता जो अच्छा काम करता है उसके लिए हीरोइन या हीरो शब्द इस्तेमाल होता है। आप डिक्शनरी में देख सकते हैं। यह अपमानजनक शब्द नहीं है और इसका कोई नकारात्मक अर्थ नहीं है।" वहीं भाजपा के प्रवक्ता शिरीष बोरलकर ने कहा है कि वह तो किसानों के कल्याण की बात कर रहे थे।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications