जसवंत सिंह की हालत नाजुक, अभी भी वेंटीलेटर के सहारे चल रही हैं सांसें

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री अभी भी जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे हैं और सेना अस्पताल में न्यूरोजर्सन और गहन चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उन पर लगातार नजर रखे हुए है।
बयान के मुताबिक, उनके शरीर के सभी अंग सक्रिय हैं, लेकिन वह अभी भी कोमा में हैं। जसवंत दिल्ली स्थित अपने आवास पर गुरुवार आधी रात के बाद करीब एक बजे फर्श पर गिर गए थे और इससे उनके सिर में चोट आई थी। उन्हें परिवार वालों ने बेहोशी के हालात में फर्श पर गिरा पाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications