जीका को भूलिए, शिमला में पीलिया की वजह से 10 मौतें और 1,600 मरीज

शिमला। दुनिया के साथ ही भारत में जीका और इससे बचाव के बारे में लोग बातें कर रहे हैं लेकिन देश का एक हिस्‍सा ऐसा है जहां पर एक ऐसी बीमारी बेकाबू हो चुकी है, जिसका इलाज मौजूद है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इन दिनों पीलिया अपने सबसे विकराल रूप में है।

shimla-jaundice-1947

दिसंबर में दर्ज हुआ पहला केस

दिसंबर के तीसरे हफ्ते में यहां पर पीलिया का पहला केस दर्ज हुआ था और उसके बाद से इस बीमारी के मरीजों की संख्‍या बढ़ती ही जा रही है। बताया जा रहा है कि आजादी के बाद से पीलिया शिमला में अपने सबसे भयानक रूप में मौजूद है।

यूनीसेफ से सीखिए जीका की ABCD

इंग्लिश डेली हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के मुताबिकआधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक इस बीमारी की वजह से 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,600 लोगों इससे प्रभावित हैं।

अनुमान 10,000 से ज्‍यादा पीड़‍ितों का

अनुमान लगाया है कि पीड़‍ित लोगों का आंकड़ा 10,000 से ज्‍यादा हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को समझ ही नहीं आ रहा है। विभाग की ओर से अभी तक कोई भी सर्वे नहीं किया गया है जिससे इस बीमारी की गंभीरता का पता लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि शिमला में अश्‍वनी खुद से पीने के पानी की सप्‍लाई होती है और इस पानी में हिपेटाइटिस ई के वायरस पाए गए थे।

जनवरी में दो लोगों की मौत

अथॉरिटीज ने कोई एक्‍शन नहीं लिया और जब तक कुछ किया जाता तब तक 25 प्रतिशत जनसंख्‍या इससे ग्रसित हो चुकी थी।

जनवरी के पहले हफ्ते में दो लोगों की मौत होने के बावजूद कुछ नहीं किया गया। शिमला के जो हालात हैं उसकी वजह से यहां के लोग काफी गुस्‍से में हैं और दुखी हैं।

उन्‍हें सरकार और अथॉरिटीज से काफी उम्‍मीद हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा ने इन हालात के लिए शिमला के स्‍थानीय प्रशासन और राज्‍य सरकार को दोषी करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+