IFS अधिकारी ने शेयर किया कैद से छूटे पक्षियों और जानवरों का Video, बताया ऐसी दिखती है आजादी

भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी प्रवीण कासवान ने एक बार फिर दिल को सुकून देने वाले कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इन वीडियो को देखने के बाद आप आजादी का सही मतलब समझ सकते हैं।

wild animals

Delhi: पृथ्वी पर सिर्फ इंसानों का अधिकार नहीं, यह धरती जितनी हमारी है, उतनी ही इस ग्रह पर रहने वाले लाखों अन्य प्रजातियों की भी है। प्रत्येक प्राणी चाहे वो बड़ा हो या छोटा सभी यहां स्वतंत्र रूप से जीने के हकदार हैं, क्या आपने कभी उन जंगली पक्षियों और जानवरों के बारे में सोचा, जो आज भी इंसानों की कैद में कठोर यातनाओं से गुजर रहे हैं। ऐसे में जब किसी कैद से वन्यजीव को खुले आसमान में जंगलों के बीच छोड़ा जाता है, तो उसकी वो खुशी आप भी महसूस कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ वीडियो एक आईएफएस अधिकारी ने शेयर किए हैं।

आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी प्रवीण कासवान, जो नियमित रूप से वन्यजीवों के बारे में दिलचस्प बातें और वीडियो शेयर करते हैं, उन्होंने एक बार फिर दिल को सुकून देने वाले कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इन वीडियो को देखने के बाद आप आजादी का सही मतलब समझ सकते हैं। वीडियो में जानवरों और पक्षियों को उनके बचावकर्ताओं द्वारा जंगल में छोड़ते हुए दिखाया गया है।

जानवरों के झुंड को उनके प्राकृतिक आवासों में छोड़ा गया
आईएफएश (IFS) ऑफिसर परवीन कासवान ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसी दिखती है आजादी', दो मिनट से अधिक की इस क्लिप में रेस्क्यू किए गए जानवरों के झुंड को उनके प्राकृतिक आवासों में छोड़े जाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में चिंपांजी, हिरण, चीता, पक्षियों, घोड़ों और अन्य जानवरों को पिंजरों और बाड़ों से मुक्त करके जंगल में जाते हुए दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें- मां की ममता: दो बच्चों को पीठ में बैठाकर मादा भालू चली जंगल की सैर करने, पर्यटकों ने किया कैमरे में कैद

13 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो
इस वीडियो क्लिप को 13 लाख से अधिक बार देखा गया, 24 हजार से अधिक लाइक और 3 हजार 700 से अधिक रीट्वीट किया गया। इस क्लिप को देखकर ट्विटर यूजर्स काफी प्रभावित हुए और कमेंट सेक्शन में अपने विचार साझा किए। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'धन्यवाद। मेरा पसंदीदा क्षण वह है जब चिंपैंजी ने उनको गले लगाया। वास्तव में, यही सच्ची स्वतंत्रता है।' इस तरह कई यूजर्स ने अपने-अपने विचार साझा किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+