मूंगफली के अंदर छिपाए 45 लाख रुपये के विदेशी नोट, एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी भी हैरान, देखें Video

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने विदेशी करंसी के तस्करी का भांडाफोड़ किया है। जब सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जनकारी में तो उन्होंने आरोपी के सामान की तलाशी ली। सीआईएसएफ की टीम उस समय हैरान रह गई जब उसने देखा की विदेशी नोट को बहुत ही छोटे आकार में मोड़कर मूंगफली के अंदर भरा गया है। इतना ही नहीं आरोपी बिस्किट और मिठाई के अंदर भी विदेशी मुद्रा छिपाकर अपने साथ ले जा रहा था।

मूंगफली के अंदर छिपाए 45 लाख रुपये

मूंगफली के अंदर छिपाए 45 लाख रुपये

हैरान करने वाली इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सीआईएसएफ के अधिकारी मूंगफली और बिस्किट के अंदर से विदेशी रुपया निकाल रहे हैं। घटना मंगलवार की है जब नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर एक शख्स खाने पीने के सामान के साथ पहुंचा। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को शख्स पर शक हुआ और पूछताछ के लिए उसे अपने साथ ले गए।

बिस्किट और मिठाई में भी छिपाए थे नोट

बिस्किट और मिठाई में भी छिपाए थे नोट

जब सुरक्षाकर्मियों ने उसके सामान की तलाशी ली तो वह चौंक गए। युवक के पास से 45 लाख रुपये के विदेशी नोट बरामद किए गए जिसे उसने मूंगफली, बिस्किट और मिठाई में छिपाकर रखा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ये सभी सामान दुबई ले जा रहा था। आरोपी की पहचान मुराद आलम के रूप में की गई है। सभी जरूरी जानकारी ले लेने के बाद सीआईएसएफ के अधिकारियों ने उसे कस्टम विभाग को सौंप दिया है।

सोशल मीडिया पर आया वीडियो

इस पूरे घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जहां देखा जा सकता है कि विदेशी रुपये के नोट को बिस्किट और मूंगफली में छिपाया गया गया। आरोपी मुराद आलम आलम ने विदेशी नोट को कई परत मोड़कर मूंगफली के छिलके में छिपाया था। वहीं, बिस्किट में उसे छेद कर के नोटों का बंडल उसमें छिपाया हुआ था। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है, ऐसे कई हैरान करने वाली घटनाएं सामने आती है जब तस्करी के लिए लोग अजीबोगरीब तरीका अपनाते हैं।

यह भी पढ़ें: BJP के स्टार प्रचारकों ने डुबोई पार्टी की लुटिया, जहां की थी विवादित टिप्पणी वहीं से मिली सबसे बड़ी हार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+