आतंकियों से मिला श्रीनगर और अवंतीपुरा एयरबेस का नक्शा, हाई अलर्ट
Recommended Video
Awantipora, Srinagar IAF Air Bases का Map आतंकियों से बरामद, HIGH ALERT पर घाटी | वनइंडिया हिंदी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और अवंतीपुरा एयरबेस का नक्शा आतंकियों के पास से बरामद हुआ है। दोनों एयरबेस का नक्शा आतंकियों से मिलने के बाद हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को आतंकियों के पास से हाथ से बने ये मैप गुरुवार को बरामद हुए हैं। एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से ये मैप बरामद हुए हैं। इनमें इन दोनों एयरबेस का भी नक्शा भी शामिल है।

सरकार से जुड़े लोगों ने जानकारी दी है कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के पास से जो मैप मिला है, उसमें श्रीनगर और अवंतिपुरा को दिखाया गया था। इसके बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। बता दें कि पहले भी ऐसी रिपोर्ट आती रही हैं कि इन दोनों एयरबेस को निशाना बनाया जा सकता है। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से ही इन दोनों एयरबेस की सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications