विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हुईं सीतारमण और मजूमदार , Forbs ने जारी की लिस्ट
नई दिल्ली। भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचसीएल एंटरप्राइजेज की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा को विश्व की सर्वाधिक 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया हैं। मशहूर पत्रिका 'फोर्ब्स' ने अपनी लिस्ट में निर्मला सीतारमण को 41वां स्थान दिया है, मालूम हो कि 17वीं वार्षिक 'फोर्ब्स पावर लिस्ट' में विश्व की 30 देशों की महिलाएं शामिल हैं।
Recommended Video

10वें साल इस लिस्ट में नंबर वन पर हैं मर्केल
इस लिस्ट में टॉप पोजिशन में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल हैं, जो लगातार 10वें साल इस लिस्ट में नंबर वन के स्पतकस्थान पर विराजमान हुई हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न सूची में दूसरे स्थान पर जबकि अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति हैरिस इस लिस्ट में नंबर तीन की पोजिशन पर हैं जबकि रोशनी नडार मल्होत्रा 55वें, किरण मजूमदार शॉ 68वें और लैंडमार्क समूह की प्रमुख रेणुका जगतियानी को सूची में 98वें नंबर पर हैं।

'इकोनॉमिक्स में मास्टर्स किया है सीतारमण ने'
बता दें कि मोदी सरकार 1 में रक्षा मंत्री की कमान संभालने वाली निर्मला सीतारमण, मोदी सरकार 2 में वित्तमंत्री का पद संभाल रही हैं। शांत, सौम्य और ज्ञान का पर्याय निर्मला सीतारमण ने जेएनयू से इकोनॉमिक्स में मास्टर की डिग्री हासिल की थी। उनके पिता भारतीय रेलवे में कार्यरत थे। उनकी शादी डॉक्टर पराकाला प्रभाकर से हुई है।
' प्राइस वाटर हाउस कूपर्स में किया काम'
आगे की पढ़ाई के लिए उनके पति लंदन चले गए थे। जिनके साथ निर्मला सीतारमण भी लंदन में रहने लगीं। वहां उन्होंने एक होम स्टोर में बतौर सेल्सगर्ल भी काम किया था इसके बाद वो सीनियर मैनेजर बन गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजनीति में आने से पहले उन्होंने यूके की एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन में बतौर असिस्टेंट और प्राइस वाटर हाउस कूपर्स में सीनियर मैनेजर के तौर पर भी काम किया है।

'बीजेपी की प्रवक्ता के रूप में बेहतरीन काम किया'
साल 2003 से 2005 तक वो नेशनल कमीशन फॉर वुमन की सदस्य रहीं। उन्होंने बीजेपी की प्रवक्ता के रूप में बेहतरीन काम किया, जिसके बाद साल 2014 में मोदी सरकार में उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया। साल 2017 को सीतारमण को रक्षामंत्री का प्रभार सौंपा गया था। सीतारमण सरल लेकिन स्पष्ट वक्ता कही जाती हैं।

'पद्म भूषण' से सम्मानित हैं किरण मजूमदार
तो वहीं किरण मजूमदार शॉ एक व्यवसायी, टेक्नोक्रेट, अन्वेषक और बायोकॉन की संस्थापक हैं। वे बायोकॉन लिमिटेड की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तथा सिनजीन इंटरनेशनल लिमिटेड और क्लिनिजीन इंटरनेशनल लिमिटेड की अध्यक्ष भी हैं। भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सलाहकार परिषद की एक सदस्य के रूप में उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी के विकास के क्षेत्र में कई काम किए हैं और इसी वजह से भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित पद्मश्री (1989) और पद्म भूषण (2005) समेत कई पुरस्कारों से नवाजा है।

सफल Business Woman रेणुका जगतियानी
जबकि लैंडमार्क समूह की प्रमुख रेणुका जगतियानी एक सफल Business Woman के रूप में जानी जाती हैं। ग्रुप लैंडमार्क को उनके पति मिकी जगतियानी ने स्थापित किया था, जिसने पिछले 20 सालों से बिजनेस की दुनिया में नई ऊंचाईयां छूई हैं। कंपनी के प्रमुख के रूप में, जगतियानी ने 50,000 से अधिक कर्मचारियों को अपनी कंपनी में जगह दी है।












Click it and Unblock the Notifications