'2000 वर्षों से बंगाली ऐसे ही करते हैं मां काली की पूजा',TMC सांसद ने क्यों दी ये सफाई?
नई दिल्ली, 08 जुलाई। डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवाद के बीच महुआ मोइत्रा के बयान के बयान से टीएमसी ने खुद को तो अलग कर लिया है। वहीं सांसद मोइत्रा ने खुद मोर्चा संभाला है। इस बार उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है। जबकि ठीक एक दिन पहले सीएम ममता बनर्जी ने उनके बयान माफ करने वाली गलती बताया था।

भाजपा नहीं थोप सकती अपने विचार: टीएमसी सांसद
मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने एक परिपक्व राजनेता के तौर पर काम किया है। भाजपा को अपने हिंदुत्व के एजेंडे को थोपने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसका विरोध करने की बात कही। गुरुवार रात एक बंगाली समाचार चैनल पर इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर भारत में देवी-देवताओं की पूजा के तरीकों के आधार पर देश के अन्य हिस्सों के लोगों पर अपने विचार नहीं थोप सकती।

TMC से अलग थलग पड़ी सांसद महुआ
काली मां पर विवादित टिप्पणी के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा ने कृष्णानगर की सांसद को उनकी विवादित टिप्पणी से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आहत करने के आरोप में गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं टीएमसी ने उनके इस बयान को खुद अलग करते हुए इसे सांसद की निजी राय बताया है। जबकि सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा 'मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का वफादार सिपाही हूं। अगर कोई समस्या है तो हम उसे पार्टी के भीतर सुलझा लेंगे।'

हमें देवी काली की पूजा सिखाने वाली भाजपा कौन?
मोइत्रा ने गुरुवार रात एक बंगाली समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि लंबे समय से हम भाजपा के विचारों को टालते रहे हैं, जो कि उत्तर भारत के स्थापित मानदंडों पर आधारित है। पार्टी को इसे देश के अन्य हिस्सों जैसे पश्चिम बंगाल के लोगों पर थोपने से बचना चाहिए। मोइत्रा ने कहा कि हमें सिखाने वाली भाजपा कौन होती है जो हमें सिखाए कि विशेष तरीके से देवी काली की पूजा कैसे की जाती है?

काली की पूजा को लेकर दी सफाई
मोइत्रा ने बंगाल में भाजपा को बाहरी पार्टी बताया और कहा कि ये बाहरी लोगों हैं। बीजेपी ने हिंदुत्व की राजनीति को थोपने की कोशिश की थी। लेकिन चुनाव में जनता से इसे खारिज कर दिया था। मोइत्रा ने आगे कहा कि काली भक्त होने के नाते मैं काली की पूजा विधिवत करना जानती हूं। पिछले 2,000 वर्षों से हम देवी काली की पूजा अर्चना करते आए हैं। उनकी पूजा ऐसे ही की जाती है जैसे हम करते हैं।

भाजपा हिंदू देवताओं की संरक्षक नहीं: टीएमसी सांसद
काली पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल समेत देश में कई जगहों पर मामला दर्ज होने के बाद भारी आलोचना का सामना कर रही हैं। इस बीच उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवा पार्टी हिंदू देवताओं की संरक्षक नहीं है। उसे बंगालियों को देवी की पूजा करना नहीं सिखाना चाहिए।

सीएम ममता बनर्जी ने सांसद महुआ का किया बचाव
देश में डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विरोध के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की टिप्पणी से तृणमूल कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया था। जबकि पार्टी और सांसद मोइत्रा का इससे पीछा नहीं छूट रहा। ऐसे में टीएमसी प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सांसद महुआ मोइत्रा के बचाव करने सामने आईं। उन्होंने कहा कि लोक गलितियां करते हैं हैं लेकिन उन्हें सुधारा भी जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications