फुट ओवरब्रिज हादसा: रेलवे की लापरवाही से हुआ हादसा, ममता ने किया मुआवजे का ऐलान

कोलकाता। हावड़ा के संतरागाछी रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर शाम 6 बजे के करीब भगदड़ मच गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रेलवे के फुट ओवरब्रिज पर भगदड़ मचने से अफरा-तफरी मच गई और ये हादसा हो गया। हादसे के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्टेशन के 5 से 6 किमी दूरी पर स्थित रेड रोड इलाके में दुर्गा पूजा के आयोजन में पहुंचीं थीं। घटना की जानकारी मिलते ही वो फौरन घटनास्थल पर पहुंच गईं।

 Foot overbridge stampede: CM Mamata Banerjee announces 5 lakh compensation, blames railway for incident

ममता बनर्जी से हादसे के लिए पूरी तरह से रेवले को जिम्मेदार ठहराया। ममता ने रेलवे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं भी रेल मंत्री रह चुकी हूं, मैं काम करने का तरीका जानती हूं। रेलवे की तरफ से लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा कि रेलवे की लापरवाही की वजह से ये घटना हुई है। इस तरह की घटनाएं नियमित रूप से हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हम घटना की प्रशासनिक जांच करेंगे। रेलवे में समन्वय मौजूद नहीं है। हलांकि बाद में उन्होंने अपना बयान बदल दिया और कहा कि हम किसी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं। उन्होंने अपने बयान को बदलते हुए कहा कि रेलवे को इसकी जांच करानी चाहिए ।

ममता बनर्जी ने घटना में मारे गए लोगों के लिए 5 लाख रुपए और घायलों को 1 लाख के मुआवजे का ऐलान किया गया है। ममता ने कहा कि अगर मेरा ब्रिज गिरता है तो ये मेरी जिम्मेदारी है और अगर उनका ब्रिज गिरता है तो रेलवे की जिम्मेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+