दिल्ली में कोहरे के चलते 13 फ्लाइटों का समय बदला, डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी बढ़ने और कोहरे के चलते ट्रेन और हवाई यात्रियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम विजिबिलिटी कम होने के चलते उड़ानों में देरी हो रही है तो ट्रेन भी समय से मंजिल पर नहीं पहुंच पा रही हैं। शनिवार को ही दिल्ली एयरपोर्ट से करीब 13 फ्लाइट्स लेट हुईं। वहीं करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली के आसपास के इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी सुबह के वक्त लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

कोहरे की वजह से उड़ानों में खासी दिक्कत हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट से जम्मू जाने वाली 3 फ्लाइट, श्रीनगर जाने वाली 3 फ्लाइट, गोवा जाने वाली 2 फ्लाइट, चंडीगढ़ जाने वाली 2 फ्लाइट और मुम्बई जाने वाली 3 फ्लाइट लेट हुईं हैं। वहीं ट्रेनों की बात की जाए तो मगध एक्सप्रेस, श्रमशक्ति, स्वतंत्रता सेनानी, वैशाली, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस लेट हैं। कई दूसरी ट्रेनें भी कोहरे के चलते लेट हुई हैं।













Click it and Unblock the Notifications