चारा घोटाला: आज आएगा फैसला, 3 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं लालू प्रसाद यादव

रांचीः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाले एक और मामले में आज फैसला आना है। लालू पर ये फैसला सीबीआई की विशेष अदालत सुनाएगी। आज लालू प्रसाद यादव समेत 31 लोगों के खिलाफ फैसला आना है। लालू पर आज चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में फैसला सुनाया जाएगा।

Fodder scam(Dumka) case hearing: Verdict expected to be pronounced today

चारा घोटाले के दूसरे मामले में दोषी पाए जाने के बाद लालू प्रसाद रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। बता दें, चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में 3 करोड़ 13 लाख रुपये का गबन का आरोप है, सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच मार्च को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आज अदालत में लालू प्रसाद यादव मौजूद नहीं होंगे। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। सेहत ठीक न होने के कारण लालू प्रसाद यादव पिछले तीन दिनोंम से अस्पताल में भर्ती हैं।

बता दें, लालू प्रसाद यादव 24 जनवरी से रांची की जेल में बंद है। रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने लालू यादव को चारा घोटाले में दोषी पाते हुए 5 साल जेल की सजा सुनाई थी। इतना ही लालू प्रसाद पर दस लाख का जुर्माना भी लगाया गया था।

यह भी पढ़ें- राज ठाकरे बोले -मोदीमुक्त भारत का वक्त आ गया है, नोटबंदी को बताया सबसे बड़ा घोटाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+