चारा घोटाला: लालू यादव पर दर्ज चौथे मामले में आज आएगा फैसला
पटना। चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आज चौथे मामले में कोर्ट का फैसला आ सकता है। सीबीआई कोर्ट पांच में से चौथे मुकदमे पर आज अपना फैसला दे सकता है, ऐसे में लालू प्रसाद यादव की आज कुछ मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। आपको बता दें कि केस नंबर आरसी 38A/96 के तहत यह मामला दुमका कोषागार से तकरीबन 3.13 करोड़ रुपए निकालने का है। इससे पहले तीन फैसलों में कोर्ट ने लालू को सजा सुनाई है। चाईबासा मामले में कोर्ट ने लालू को पांच साल की सजा, देवघर मामले में साढ़े तीन साल की सजा और चाईबासा के एक और मामले में पांच साल की सजा सुना चुका है। लालू पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया जा चुका है।

दुमका कोषागार से जुड़े मामले में अगर लालू प्रसाद यादव दोषी साबित होते हैं तो उन्हें 10 साल की सजा हो सकती है। इस मामले में लालू के अलावा पूर्व सांसद आरके राणा, जगदीश शर्मा सहित कुल 31 लोग आरोपी हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार सीबीआई कोर्ट इस मामले की रोजाना सुनाई कर रही है। लालू पर झारखंड के चारा घोटाले से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं, जिसमे से सतीन में उन्हें सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि चौथे मामले में आज फैसला आ सकता है।
चारा घोटाले से जुड़ा पांचवा मामला सबसे बड़ा मामला है, जिसमे करीब 139.35 करो़ रुपए की अवैध निकासी का लालू पर आरोप है, जिसकी सुनवाई कोर्ट में लगातार हो रही है। इससे पहले कोर्ट ने देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ दोषी करार दिए गए फूलचंद, महेश प्रसाद, बाके जूलियस, सुनील कुमार, सुशील कुमार, सुधीर कुमार और राजा राम समेत सभी को साढ़े तीन साल की सजा और पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था।
इसे भी पढ़ें- यूपी-बिहार उपचुनाव: 282 से खिसक कर 272 पर पहुंची बीजेपी, 2019 के लिए खतरे की घंटी












Click it and Unblock the Notifications