'रूस- यूक्रेन युद्ध पर पूरा फोकस, लेकिन महाराष्ट्र- कर्नाटक पर ध्यान नहीं', संजय राउत का पीएम पर निशाना

शिवसेना के मुखपत्र सामाना के कॉलम रोखठोक में संजय राउत ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का देश के आंतरिक मुद्दों के बजाय रूस यूक्रेन युद्ध पर फोकस रहता है।

Sanjay Raut on PM Modi

Sanjay Raut on State border Issue: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोखठोक' में राउत ने महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद में मध्यस्थता ना निभाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रूस-यूक्रेन संघर्ष में मध्यस्थता करने के इच्छुक थे, लेकिन आंतरिक मुद्दों पर नही, जो कि उनके एक अच्छे नेता होने के संकेत नहीं हैं।

इसी सफ्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने साएम एकनाथ शिंदे और बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में का कि 6 मंत्रियों की टीम इस मामले के देखरेख करेगी। वहीं इस मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार के एक बयान में कहा गया है कि इसको लेकर विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

वहीं महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर सत्ता पक्ष पर विपक्षी दलों के हमले जारी हैं। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद (Maharashtra Karnataka Border Dispute) को लेकर अपनी पार्टी के मुखपत्र में अपने ताजा लेख में पीएम मोदी ने र गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सामान के साप्ताहिक कॉलम रोखठोक में लिखा, "रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान पीएम मोदी मध्यस्थता करने के इच्छुक थे, लेकिन आंतरिक मुद्दों पर उनका फोकस नहीं है। जो कि एक अच्छे नेता की निशानी नहीं है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में राउत के हवाले से कहा गया है, 'महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद मानवता के लिए संघर्ष था, न कि दोनों राज्यों के लोगों और सरकारों के बीच की लड़ाई।'राज्यों के बीच सीमा विवाद के बारे में विस्तार से बताते हुए राउत ने कहा, 'बेलगावी और आसपास के क्षेत्रों में मराठी भाषी आबादी के संघर्ष को, जिन्हें राज्यों के पुनर्गठन के दौरान उनकी इच्छा के खिलाफ कर्नाटक में शामिल किया गया था, क्रूरता से कुचला नहीं जा सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+