'उन्हें शर्म आनी चाहिए, मुझे नहीं', Flying kiss को लेकर स्मृति ईरानी ने फिर कसा का राहुल गांधी पर तंज
Row Smriti Irani On Rahul Gandhi: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में कथित तौर पर 'फ्लाइंग किस' करने के लिए राहुल गांधी पर फिर से निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस के पास संसद में आचरण करने की शालीनता नहीं है।
एक टीवी चैनल कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि,'संसद के हाल ही में खत्म मानसून सत्र के दौरान गांधी परिवार का व्यवहार बहुत घृणित करने वाला था। ये उनके लिए शर्म की बात है न कि मेरे लिए और ना ही किसी अन्य महिला सांसद के लिए।'

स्मृति ईरानी ने कहा, ''गांधी वंश के किसी व्यक्ति को संसद में रुचि नहीं हो सकती है, लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक महिला कैबिनेट मंत्री जो वहां होती है, हो सकता है कि उसे खुशी से बात करनी होगी कि उस व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया? मैं क्यों ये करूं। यह उनके लिए शर्म की बात थी... न कि मेरे लिए, न ही किसी अन्य महिला के लिए जो उस दिन संसद में मौजूद थी।''
राहुल गांधी के साथ अमेठी पर चुनाव लड़ने पर क्या बोंली स्मृति ईरानी?
राहुल गांधी के साथ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बारे में पूछे जाने पर स्मृति ईरानी ने कहा कि, ''प्रतिद्वंद्विता बराबर वालों के बीच होती है। वह अपने पार्टी के मालिक हैं और मैं अपनी पार्टी भाजपा की कार्यकर्ता हूं। 2014 में मैं जब अमेठी में चुनाव लड़ने गई थी तब उस वक्त 60 फीसदी बूथों पर टेबल लगाने के लिए मेरे लिए पास कोई व्यक्ति नहीं था...।''
भारतीय जनता पार्टी के नेता - जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट जीती थी - ने कहा कि प्रतिद्वंद्विता बराबर वालों के बीच होती है। उन्होंने कहा, "वह अपनी पार्टी के मालिक हैं। मैं अपनी पार्टी (भाजपा) की कार्यकर्ता हूं।"
क्या है राहुल गांधी फ्लाइंग किस विवाद?
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेने के बाद राहुल गांधी ने कथित तौर पर फ्लाइंग किस किया, जिस पर सत्ता पक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और स्मृति ईरानी ने उस दौरान काफी आलोचना की थी।
कांग्रेस ने अपने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वह कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं करते हैं और भाजपा उन पर "कदाचार" का आरोप लगाकर "अशोभनीय" कृत्य कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications