दीवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग पर डिसकाउंट का धमाका
नयी दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले ई-शॉपिंग का बाजार गर्म हो गया है। एक से बढ़कर एक ऑफर लोगों के सामने पेश किए जा रहे है। प्रतिस्पर्धा के बाजार में हर कंपनी एक से बढ़कर एक ऑफर दिए जा रहे हैं।

शॉपिंग साइट्सों के बीच कड़ी टक्कर होने की वजह से ये जंग और भी तेज हो गई है। 'फ्लिपकार्ट' ने जहां 'बिग बिलियन डे' की शुरुआत की है तो वहीं स्नैपडील ने एक पर एक छूट का विकल्प दिया है।
शॉपिंग साइट्स 'स्नैप डील' और 'एमेजॉन' ने 'फ्लिपकार्ट' को टक्कर देते हुए नई स्कीमें शुरू कर दी हैं। इन शॉपिंग साइट्स की टक्कर का असर ट्वीटर और फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी देखे जा सकते हैं।
'फ्लिपकार्ट' ने आज के दिन खरीददारों को लुभाने के लिए एक रुपये से लेकर 50 फीसदी तक छूट की स्कीम चलाई है। वहीं 'स्नैपडील' ने 90 फीसदी से लेकर एक के साथ एक सामान फ्री का ऑफर दे रही है। इन सब के बीच 'एमेजॉन' वेबसाइट ने 10 से 16 अक्टूबर तक दिवाली धमाका वीक का ऐलान कर दिया है।
इन शॉपिंग साइटों ने दीवाली के लिए अपनी साइट को खास डिजाइन किया है। ये साइट्स हर सामान पर छूट दे रहे हैं। जिस तरफ से 'फ्लिपकार्ट' पर छूट दी जा रही है, उतनी ही तेजी से सामान 'आउट ऑफ स्टॉक' भी हो रहा है। इन्हें उम्मीद है कि दीवाली में उनका बिजनेस चमक जाएगा। वहीं लोग भी बाजार जाने के बजाए ई-शॉपिंग का ज्यादा तव्वजों दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications