Flight luggage Rules: अब फ्लाइट के अंदर भारी बैग की 'नो एंट्री', मना किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना
Flight luggage Rules: अगर आप नए साल की तैयारियों के लिए फ्लाइट से कहीं जाने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है और इसे जानना आपको काफी जरूरी है क्योंकि इस जानकारी के बिना अगर आप यात्रा पर निकले तो हो सकता है कि आपको तगड़ा जुर्माना भरना पड़ जाए।
दरअसल नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation Security) ने हैंड बैग पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है जिसके चलते अब इंटरनेशनल और डोमेस्टिक ट्रैवेल के रूल्स बदल गए हैं।

आइए जानते हैं विस्तार से कि नई हैंड बैग पॉलिसी क्या है? (New Hand Bag Policy)
- नई पॉलिसी के तहत फ्लाइट के अंदर केवल एक ही हैंड बैग आप ले जा पाएंगे, बाकि आप को चेकिंग काउंटर पर जमा करना होगा।
- ये नियम घरेलू और अंतराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर लागू है।
- हैंड बैग का अधिकतम वजन 7 किलोग्राम होगा।
- हैंड बैग का आकार 56x45x25 सेंटीमीटर (लंबाई x चौड़ाई x ऊंचाई) से अधिक नहीं होना चाहिए।
- लैपटॉप बैग, पर्स, या छोटे बैग को हैंड बैग में शामिल किया जाएगा।
- अलग से कोई अतिरिक्त बैग ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सुरक्षा जांच के नियम (Security check rules)
- हैंड बैग में केवल आवश्यक वस्तुएं रखें।
- तरल पदार्थ, जेल, या स्प्रे को 100 मिलीलीटर की सीमा में ही ले जाने की अनुमति है।
- सभी तरल पदार्थ एक पारदर्शी प्लास्टिक बैग में पैक होने चाहिए।
- तेजधार वस्त्र (चाकू, कैंची), ज्वलनशील पदार्थ, और बैटरी संचालित उपकरण प्रतिबंधित है।
विशेष छूट
- बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को डायपर बैग ले जाने की अनुमति है।
- डॉक्टर की पर्ची के साथ दवाइयां ले जाने की परमिशन है।
लगेगा तगड़ा जुर्माना
- हैंड बैग पॉलिसी का पालन न करने पर, अतिरिक्त बैग को चेक-इन लगेज के रूप में भेजा जाएगा।
- यात्री को इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
- नियम नहीं मानने पर तगड़ा जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications