मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी कर रही थीं थाइलैंड की आठ लड़कियां, पुलिस ने किया देश से बाहर
भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर में देह-व्यापार में लिप्त थाईलैंड की आठ लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है, मसाज पार्लर के भीतर ये सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इनमें कई महिलाएं पर्यटक वीजा पर भारत में हैं। पुलिस ने इनको देश छोड़ने का नोटिस दे दिया है। पुलिस के मुताबिक, वीजा नियमों का उल्लंघन करने के चलते यह नोटिस दिया गया है।

गुरुवार को थाइलैंड लौटीं युवतियां
इनमें से कुछ महिलाएं पर्यटक वीजा और कुछ व्यापार वीजा पर भी भारत आईं थीं। 20 मई को भुवनेश्वर के बापूजी नगर में एक स्पा पर छापा मारकर पुलिस ने इन महिलाओं को पकड़ा था। इन महिलाओं को गुरुवार शाम तक देश छोड़ने का नोटिस दिया गया था, जिसके बाद गुरुवार को इन्होंने देश छोड़ दिया है।

मसाज के नाम पर होता था गलत काम
पुलिस ने बताया कि उन्हें स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी की सूचना मिली तो छापा मारा गया, पुलिस ने पाया कि सेंटर में मसाज के नाम पर देह-व्यापार हो रहा था। इसमें आठ थाइलैंड की थीं। पुलिस ने इनके वीजा चैक किए तो पाया कि वीजा नियमों में कई उल्लंघन हुए हैं। वीजा नियमों में कमियों के बाद पुलिस ने इनको चेतावनी दी और तुरंत ही देश छोड़ने नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा।

छह ग्राहक भी गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर से छह ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दूसरे देश की नागरिक होने के चलते उनके देश छोड़ने को कहा गया और थाइलैंड दूतावास को भी इसकी जानकारी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications