Flashback 2020: इस साल इन ग्लोबल इंडेक्स में भारत का रहा खराब प्रदर्शन
Flashback 2020: साल 2020 की शुरूआत में भारत में कोरोना वायरस की एंट्री हो गई थी। धीरे-धीरे ये महामारी पूरे देश में फैली और सरकार को लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा, जो मई के अंत तक जारी रहा। इस लॉकडाउन ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया, हालांकि जून में जब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो अर्थव्यवस्था कुछ हद तक पटरी पर आई, लेकिन कई ग्लोबल इंडेक्स में भारत का प्रदर्शन खराब रहा। आइए जानते हैं कि इस साल किन-किन क्षेत्र में गिरी भारत की रैंकिंग-

Human Development Index
मानव विकास सूचकांक यानि ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में इस साल भारत एक पायदान नीचे फिसल गया है। 189 देशों की लिस्ट में भारत 130वीं रैंक से फिसलकर 131वीं रैंक पर पहुंच गया। ये रिपोर्ट यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम की ओर से जारी की जाती है। इस इंडेक्स का आंकलन मुख्य रूप से तीन आधार पर किया जाता है, जिसमे जन्म के समय जीवन की उम्मीद, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आय शामिल हैं, लेकिन अब इसमें दो नए कारक कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन और मैटीरियल फुटप्रिंट जिससे धरती पर दबाव बढ़ता है, को भी जोड़ा गया है।

Global Hunger Index
ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, केवल 13 देश ऐसे हैं, जो भारत से पीछे हैं। इनमें रवांडा (97), नाइजीरिया (98), अफगानिस्तान (99), लीबिया (102), मोजाम्बिक (103), चाड (107) जैसे देश शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की करीब 14 फीसदी जनसंख्या कुपोषण से पीड़ित है। यहां बच्चों में स्टंटिंग रेट 37.4 फीसदी है। बता दें स्टंड बच्चे उन्हें कहा जाता है कि जिनकी लंबाई उनकी उम्र की तुलना में कम होती है और जिनमें अधिक कुपोषण दिखाई देता है।

Global Gender Gap Index 2020
ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स यानी वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक की रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच की ओर से जारी की जाती है। 2020 इस इंडेक्स के लिहाज से भारत के लिए खराब रहा, जहां देश की रैंकिंग 112 हो गई, जबकि 2018 में भारत 108वें नंबर पर था। ऐसे में सिर्फ दो साल में ही भारत को चार पायदान नीचे जाना पड़ा। इस सूचकांक में पहली रैंक आइसलैंड को मिली थी, जो 11 साल से इस पायदान पर कब्जा जमाए बैठा है।

Global Home Price Index
ग्लोबल होम प्राइज इंडेक्स में इस साल भारत का प्रदर्शन खराब रहा। 2019 की तीसरी तीमाही में भारत का इंडेक्स में 47वां स्थान था, जबकि 2020 की तीसरी तिमाही में भारत की रैंक 54 हो गई। ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स आधिकारिक आंकड़ों का उपयोग करके दुनिया भर में 56 देशों और क्षेत्रों में मुख्यधारा के आवासीय घरों की कीमतों को ट्रैक करता है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications