राज्यपाल के घर से चोर काट ले गए चंदन के पांच पेड़, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
पुणे। महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव के पुणे स्थित निवास राजभवन की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह हैं कि चोर कोई छोटी चीज नहीं, बल्कि चंदन के पांच पेड़ काट कर ले गए। लेकिन इस बात की भनक किसी को नहीं लगी। अगले दिन चोरी का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया।

राजभवन में लगे पेड़ों में से पांच चंदन के पेड़ चोर काटकर उड़ा ले गए। यह घटना 30 अप्रैल की बताई जा रही है। चोरी के बारे में पता तब लगा जब अगले दिन माली बाग में पहुंचे और उन्होंने पेड़ नदाराद पाए। पुलिस स्टेशन के नजदीक स्थित होने के बावजूद ऐसी घटना होने से राजभवन की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
Five sandalwood trees chopped and stolen from inside Raj Bhavan, the Pune residence of Maharashtra Governor Ch Vidyasagar Rao, on April 30. Police begin investigation pic.twitter.com/5l9RzyTogx
— ANI (@ANI) May 3, 2018
बता दें कि दो साल पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। जिसके बाद भी राजभवन में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाये गए। इस बारे में 1 मई को आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। चोरों की पहचान भी नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि राजभवन में राज्यपाल के अलावा दौरे पर आए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा स्पीकर आदि भी रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications