पारा पहुंचा 50 के पार, कर्नाटक में बिजली गिरने से 5 की मौत
नई दिल्ली। सोमवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। भीषण गर्मी के बाद थोड़ी राहत की उम्मीद दिखी, लेकिन कर्नाटक में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक के कलबुर्गी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजस्थान के चुरू में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा और तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश भर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने जीना मुहाल कर रखा है। देश भर में लोग गर्मी से बेहाल है, कुछ जगहों पर थोड़ी राहत देखने को मिली। उत्तर भारत का हाल भी बेहाल है। यहां लू का कहर जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में गंभीर रूप से लू की स्थिति कायम रहने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications