VIDEO: हादसे के बाद दो हिस्सों में बंटा विमान, बेहद खौफनाक था मंजर

नई दिल्ली: केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। ये हादसा भारी बारिश की वजह से हुआ। DGCA के मुताबिक अंधेरे में विमान रनवे से आगे निकल गया था। जिस वजह से घाटी में गिरने से विमान दो हिस्सों में बंट गया। अंधेरा होने की वजह से बचाव दल को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Recommended Video

    Kerala plane crash: केरल में Air India का विमान हादसे का शिकार, 15 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    air

    डीजीसीए के मुताबिक विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, 2 पायलेट और 5 केबिन क्रु सवार थे। हादसे के वक्त आग तो नहीं लगी, लेकिन विमान दो हिस्सों में बंटने से काफी लोग घायल हुए। एयरपोर्ट प्रशासन ने घटना के बाद का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें चारों ओर अफरा-तफरी मची थी। वहीं अंधेरे में किसी तरह बचाव दल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा रहा था। विमान की हालत देखकर आप उस खौफनाक मंजर का अंदाजा लगा सकते हैं।

    रक्षामंत्री ने जताया दुख
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना की जानकारी मिलने के बाद दुख व्यक्त किया है। केरल के कोझिकोड से आई खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हुई, जिसमें कई यात्रियों की मृत्यु हो गई। इस घटना पर मुझे दुख है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना मृतकों के परिजनों के साथ है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+