मोदी सरकार 2.0: 17वीं लोकसभा का पहला सत्र कल से होगा शुरू, तीन तलाक समेत इन बिलों पर नजर

नई दिल्ली: 17 वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून(सोमवार) से शुरू होगा। इस सत्र का मुख्य फोकस वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला बजट होगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये पहला सत्र है। निर्मला सीतारमण को पीएम मोदी ने अपना वित्त मंत्री बनाया है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उनके पास रक्षा मंत्रालय था। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट 5 जुलाई को पेश किया जाएगा।

First session of 17th Lok Sabha startes on tomorrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल(कैबिनेट) की पहली बैठक में 17 जून लोकसभा के सत्र को मंजूरी दी गई थी। ये सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई। राज्यसभा का सत्र 20 जून से शुरू होगा। राज्यसभा के सत्र का समापन लोकसभा के सत्र के साथ 26 जुलाई तक चलेगा। संसद सत्र के पहले दो दिन नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण के लिए रखे गए हैं। 19 जून को लोकसभा का स्पीकर चुना जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनुरोध किया जाएगा कि वे संविधान के अनुच्छेद 87 (1) के तहत 20 जून (गुरुवार) को संसद के सेंट्रल हॉल में संसद के दोनों सदनों के सांसदों को संबोधित करें। आर्थिक सर्वेक्षण 4 जुलाई को पेश किया जाएगा। साल 2019-20 का केंद्रीय बजट 5 जुलाई (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। 17 वें लोकसभा सत्र के पहले संसद सत्र में कुल 30 बैठकें होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+