जोधपुर सेंट्रल जेल जाते हुए कैसा दिखा बॉलीवुड का 'टाइगर', देखिए पहली तस्वीरें
Recommended Video

जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में करारा झटका है। जोधपुर सेशंस कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। साथ ही सलमान खान को 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। सजा के ऐलान के साथ ही उनके वकील तुरंत ही सलमान खान को जमानत कराने की कवायद में जुट गए हैं। इस बीच खबर है कि सलमान खान को आज की रात जोधपुर की जेल में बिताना होगा। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इस बीच जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंच गए हैं। सलमान खान के जेल अंदर जाते हुए की तस्वीरें सामने आई हैं। देखिए कैसे बॉलीवुड अभिनेता सेंट्रल जेल में दाखिल हुए।

जोधपुर सेंट्रल जेल में सलमान खान
काला हिरण शिकार मामले में सजा के बाद सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया। इस दौरान उन्हें पुलिस जीप में पूरी सुरक्षा के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया। जेल ले जाते समय जिस गाड़ी में सलमान खान थे उसके आगे पुलिस की बाइक्स भी आगे-आगे चल रही थी। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने खास व्यवस्था की थी।

बॉलीवुड अभिनेता के जेल जाते हुए की पहली तस्वीर
इस बीच सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंच गए हैं। जेल में जाते हुए की उनकी तस्वीर सामने आई है। इसमें सलमान खान के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने काले रंग की शर्ट पहन रखी है। देखिए कैसे उन्हें जेल के अंदर ले जाया जा रहा है।

आसाराम के बैरक में रहेंगे सलमान खान!
जोधपुर सेंट्रल जेल में सलमान खान को आसाराम के साथ रखा जाएगा। बता दें कि जोधपुर सेंट्रल जेल की बैरक नंबर दो में छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी आसाराम को रखा गया है। इस बीच मिल रही जानकारी के मुताबिक सलमान खान को भी इसी बैरक में रखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications