Sawan 2020: सावन के पहले सोमवार पर महाकाल मंदिर में हुई भस्म आरती, देखें दिव्य नजारा
नई दिल्ली। आज सावन का पहला सोमवार है, मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं, भक्तगणों ने मंदिर में जाकर शिव की अराधना की है, हालांकि आज की पूजा अर्चना पर कोरोना इफेक्ट दिख रहा है इसलिए आज मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा नजर नहीं आ रहा है लेकिन इससे भक्तों के भक्तिभाव पर कोई असर नहीं है।
Recommended Video

महाकाल की विशेष भस्म आरती
आज के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई, पहले फूलों से महादेव का श्रृंगार किया गया,उसके बाद महाकाल की विशेष भस्म आरती की गई और देश के लिए सुख, शांति की दुआ मांगी गई।
भस्म के जरिए भक्त शिव से जुड़ जाता है..
मालूम हो कि महाकवि कालिदास ने मेघदूत में उज्जयिनी की चर्चा करते हुए इस मंदिर की प्रशंसा की थी। वैसे तो ये आस्था का केंद्र है लेकिन ये मंदिर अपनी भस्म की आरती के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इस आरती के पीछे कारण ये माना जाता है कि इंसान मृत्यु के बाद भस्म यानी राख में मिल जाता है और भस्म के जरिए वो शिव से जुड़ा रह सकता है, राख को हमेशा पवित्र माना जाता है इसलिए भस्म की आरती के बाद यहां पर लोग राखी का टीका लगाते हैं।
शक्ति और ज्ञान की प्राप्ति
शिव की पूजा आप आज बिल्व पत्र से करें, आपको शक्ति और ज्ञान की प्राप्ति होगी। सोमवार का पूजन करने से आपको आर्थिक लाभ भी होगा और आपका क्रोध भी शांत होगा।

अच्छा संयोग
शिव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत आज से हो गई है , इसका समापन 3 अगस्त को होगा, इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ने वाले हैं, साथ ही इस बार के सावन में विशेष संयोग भी बन रहा है, दरअसल इस महीने जिस दिन सावन शुरू हो रहा है, उस दिन भी सोमवार है और जिस दिन खत्म हो रहा है, उस दिन भी सोमवार ही है, इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से इसे बहुत अच्छा संयोग माना जा रहा है, इस बार सावन मास में 5 सोमवार पड़ने वाले हैं।
- पहला सोमवार : 6 जुलाई
- दूसरा सोमवार: 13 जुलाई
- तीसरा सोमवार: 20 जुलाई
- चौथा सोमवार: 27 जुलाई
- पांचवा सोमवार: 03 अगस्त












Click it and Unblock the Notifications