कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

नई दिल्ली, 16 दिसंबर: गोवा विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं। कांग्रेस ने गुरुवार को आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को मढ़गांव से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि, अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर के साथ चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि, चुनाव आयोग फरवरी-मार्च में इन राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

First list of Congress Party Candidates for Goa assembly election

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार गोवा के लिए आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। लिस्ट में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत मढ़गांव से, सुधीर कनोलकर को मापुसा, टोनी रोड्रिग्स को तलेगाओ, राजेश वेरेनकर को पोंडा, संकल्प अमोनकर को मारमुगाओ, एलेक्सियो रेजिनाल्डो लौरेंको को करटोरिम, यूरी अलेमाओ को कुनकोलिम और एलटोन डी'कोस्टा को क्यूपेम से टिकट दिया गया है।

First list of Congress Party Candidates for Goa assembly election

कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है। 2017 के चुनावों में, कांग्रेस ने 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी। भाजपा ने क्षेत्रीय दलों जीएफपी और एमजीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने में सफल रही थी। बीजेपी ने दिवंगत मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार गोवा में सरकार बनाई थी।

राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 21 सीटों की जरूरत होती है। 2017 के चुनाव में एनसीपी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। निर्दलीय ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। जीएफपी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने तीन-तीन सीटों पर जीत दर्ज की। इस बार गोवा के चुनावों में नई पार्टी टीएमसी की भी एंट्री हुई है। गोवा में आगामी चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने गठबंधन किया है। एमजीपी राज्य का सबसे पुराना क्षेत्रीय संगठन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+