राखी सावंत के पति रितेश का पहला इंटरव्यू, जानिए क्या कहा अपने रिश्ते के बारे में
मुंबई। हाल ही में बॉलिवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने अपनी शादी करने की बात बताई थी। हालांकि उनकी इस बात पर किसी को भी विश्वास नहीं हुआ और सभी को लगा कि वह महज विवादों में रहने के लिए ऐसा कर रही हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि राखी सच कह रही थीं।

ये ऐसा इंटरव्यू है, जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी। लेकिन राखी सावंत के पति ने पहली बार इस शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने समाचार वेबसाइट स्पॉटबॉय को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने राखी और अपने रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा है। चलिए जानते हैं कि राखी के पति उनके बारे में क्या कहते हैं।

आईटी क्षेत्र में बिजनेसमैन
राखी के पति से जब पूछा गया कि वह क्या काम करते हैं, तो उन्होंने बताया कि वह आईटी क्षेत्र में बिजनेसमैन हैं।

बेहद ही सरल व्यक्ति
उनका कहना है, 'मैं बेहद ही सरल व्यक्ति हूं। जो सुबह 9 बजे काम के लिए जाता है और शाम को 6 बजे घर लौटता है। मुझे पता है कि जब राखी ने शादी की घोषणा की थी, तब कई लोगों ने विश्वास किया कि मैं हूं ही नहीं। लेकिन मैं यहां हूं, आपसे बात कर रहा हूं।'

वो बहुत अच्छी इंसान हैं
जब उनसे उनके शादीशुदा जीवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अच्छा चल रहा है। वह कहते हैं कि राखी कैमरे के आगे काफी अलग हैं, लेकिन दिल से वो बहुत अच्छी इंसान हैं।

भगवान का दिया हुआ तोहफा
रितेश का कहना है कि वह राखी में कोई बदलाव नहीं चाहते। राखी उनके लिए भगवान का दिया हुआ तोहफा हैं। उनका कहना है कि उन्होंने जीवन में कभी राखी जैसी महिला नहीं देखी है। वह राखी को खुद से बेहतर समझते हैं। वह नहीं चाहते कि राखी की बेबाकी से बोलने की आदत दूर हो जाए।

बहुत निजी व्यक्ति हूं
जब उनसे पूछा गया कि आप मीडिया के सामने क्यों नहीं आते, तो उन्होंने कहा, 'मैं क्यों आऊं? मुझे क्या मिलेगा? बिना मतलब के विवादित चीजें लिख दी जाएंगी? मैं बहुत निजी व्यक्ति हूं।' वह कहते हैं कि लोगों को जैसा विश्वास करना है कि 'मैं हूं या नहीं होने दो। मेरा परिवार है, राखी का परिवार है। हम दोनों खुश हैं। बस यही जरूरी है। मैं कभी सामने नहीं आउंगा।'

विरोध नहीं किया
वह कहते हैं कि राखी से शादी करने के फैसले पर उनके परिवार ने कुछ सवाल किए थे कि राखी शादीशुदा जीवन में कैसे रहेंगी। लेकिन उन्होंने फैसले का विरोध नहीं किया।

बोल्ड सीन करने के लिए मना
रितेश से जब पूछा गया कि राखी ये कह चुकी हैं कि आपने उन्हें बोल्ड सीन करने के लिए मना किया है? तो उन्होंने कहा, 'ये सही है। अब वो शादीशुदा हैं, उनकी नई जिंदगी है। कौन अपनी पत्नी का स्क्रीन पर बोल्ड सीन करना पसंद करेगा? जो भी उन्होंने आपको इंटरव्यू में कहा उसका हर शब्द सच है। जिस दिन मैंने उन्हें प्रभु चावला के साथ इंटरव्यू में देखा था, मैं उसी दिन से उनका फैन हूं। और मैंने उनका सारा काम भी देखा है।'

कपड़े पहनने की पूरी आजादी
उन्होंने कहा कि राखी को कपड़े पहनने की पूरी आजादी है। राखी अभी तो गर्भवती नहीं हैं, लेकिन जल्द हो जाएंगी। रितेश का कहना है कि वो दो बच्चे चाहते हैं। और उन्हें लगता है कि राखी पहले बेटी को जन्म देंगी और फिर बेटे को।












Click it and Unblock the Notifications