फ्लाइट पर लगी रोक हटने के बावजूद भारत से ऑस्ट्रेलिया नहीं लौट पाए 72 यात्री, 48 निकले कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली, मई 15। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली और भारत जाने वाली फ्लाइटों पर पाबंदी लगा दी थी, जिसे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने शुक्रवार रात को खत्म करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद नई दिल्ली से करीब डेढ़ सौ यात्रियों को लेकर एक फ्लाइट ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में लैंड करनी थी। ये फ्लाइट तो वहां पहुंच गई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया जाने वाले 72 यात्रियों को फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया गया और इसकी वजह थी फ्लाइट टेक ऑफ करने से पहले 48 यात्रियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आना। 48 पैसेंजर के संक्रमित मिलने के बाद 72 यात्रियों को विमान में नहीं चढ़ने दिया गया।
Recommended Video

कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही यात्रा कर पाएंगे सभी लोग
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के टेकऑफ करने से पहले सभी यात्रियों को कोरोना टेस्ट कराया गया था। ये फ्लाइट शनिवार सुबह ऑस्ट्रेलिया लैंड कर गई, लेकिन भारत से जाने वाले 72 यात्री इस फ्लाइट में सवार नहीं हुए। 48 घंटे पहले कराए जाने वाले कोरोना टेस्ट में 48 पैसेंजर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद इन 48 यात्रियों के संपर्क में आए यात्रियों को भी फ्लाइट पर नहीं चढ़ने दिया गया। कुल मिलाकर 72 यात्रियों को फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया गया। जानकारी के मुताबिक, अब जब तक इन सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाएगा, तबतक ये लोग यात्रा नहीं कर पाएंगे।
भारत में करीब 9000 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक रूके हैं
आपको बता दें कि इस महीने के शुरुआत में ही भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए भारत से आने वाली और भारत जाने वाली फ्लाइटों पर पाबंदी लगा दी थी, जिसके बाद भारत में कई ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भारत में ही रह रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने इन प्रतिबंधों के उल्लंघन करने वाले को जेल में डालने की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक, इस प्रतिबंध के बाद भारत में करीब 9000 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक अपने देश लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि भारत में आईपीएल खेलने आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी अभी तक अपने देश नहीं लौट सके हैं और इसकी वजह यही प्रतिबंध था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अभी मालदीव में रूके हुए हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications