Indian Navy की पहली महिला पायलट सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी की कोच्चि में तैनाती

कोच्चि। सब-लेफ्टिनेंट ने इंडियन नेवी को सोमवार को पहली महिला पायलट के तौर पर अपने विंग्‍स हासिल कर लिए हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी, कोच्चि में सदर्न नेवल कमांड में तैनात हो गई हैं। सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी नेवी में डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट को उड़ाएंगी। शिवांगी, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली हैं। शिवांगी, नेवी में फिक्‍स्‍ड विंग एयरक्राफ्ट पायलट हैं। अपनी जिंदगी के इस खास मौके पर सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी ने भी अपनी खुशी का इजहार किया।

shivangi.jpg

काफी समय से था इस पल का इंतजार

सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने कहा, 'मैं बहुत सालों से इस दिन का इंतजार कर रही थी और आज आखिरकार यह दिन मेरी जिंदगी में आ गया है। मैं बहुत खुश हूं और अब मैं तीसरे चरण की ट्रेनिंग पूरी करने की तरफ ध्‍यान लगा रही हूं।' उन्‍होंने डीएवी पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद शिवांगी ने सिक्किम मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया। जो एयरक्राफ्ट, शिवांगी का एयक्राफ्ट होगा उस डॉर्नियर को कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजा जाता है। एयरक्राफ्ट में एडवांस सर्विलांस, रडार, नेटवर्किंग और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगे होते हैं।

शिवांगी पिछले वर्ष जून 2017 में वाइस एडमिरल एके चावला के नेतृत्‍व में औपचारिक तौर पर नेवी में कमीशंड हुई थीं। साल 2010 में उन्‍होंने सीबीएसई मीडियम से 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद साइंस स्‍टूडेंट के तौर पर उन्‍होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद इंजीनियिरंग में ग्रेजुएशन किया। शिवांगी ने एमटेक की पढ़ाई के लिए एडमिशन भी लिया था लेकिन एडमिशन के बाद उनका सेलेक्‍शन एसएसबी में हो गया। सब लेफ्टिनेंट के तौर पर सेलेक्‍ट हुईं शिवांगी ने ट्रेनिंग पूरी की और इसके बाद पहली महिला पायलट के रूप में उनका सेलेक्‍शन हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+