झारखंड में सत्ता से बेदखल हो रही बीजेपी के पक्ष में गया पहला परिणाम
नई दिल्ली- झारखंड में बीजेपी सत्ता से दूर होती दिख रहा है, लेकिन उसके राज्य का पहला आधिकारिक चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में आया है। जहां उसके उम्मीदवार ने जेएमएम की सीट छीन ली है। झारखंड की तोरपा विधानसभा सीट का परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है। यहां पार्टी के उम्मीदवार कोचे मुंडा ने झामुमो के सुदीप गुड़िया को 9,630 वोटों से पराजित किया है।

पिछले चुनाव में इस सीट पर जेएमएम के उम्मीदवार पौलुस सुरीन सिर्फ 43 वोटों से जीते थे, लेकिन इसबार पार्टी ने उनका टिकट काट लिया था।
चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जो रुझान और नतीजे दिख रहे हैं, उसमें महागठबंधन सत्ताधारी भाजपा पर भारी बढ़त बना चुका है और वह रुझानों में ही स्पष्ट बहुमत भी हासिल कर चुका है।
अंतिम रुझान सामने आने तक जेएमएम बीजेपी को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर चुकी है और उसे 28 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं उसकी सहयोगी कांग्रेस को 14, आरजेडी को 4 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
जबकि, बीजेपी को 25 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। इसके अलावा आजसू को 3, जेवीएम को 3 सीपीआई को 1, निर्दलीय को 2 और एनसीपी को एक सीट मिलने की संभावना नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications