जेटली का पाक को कड़ा संदेश, अगर फायरिंग बंद नहीं तो बातचीत नहीं

नई दिल्‍ली। भारत पाकिस्‍तान सीमा पर पाक की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर वॉयलेशन भारत के रक्षा मंत्री की ओर से कड़ा संदेश देते हुए कहा गया है कि जब तक फायरिंग जारी रहेगी, तब तक किसी भी तरह की बातचीत दोनों देशों के बीच नहीं हो सकती है।

URI sector firing

आपको बता दें कि शनिवार को पाक की ओर से उरी सेक्‍टर में हुई फायरिंग में एक लड़की की मौत हो गई थी। जेटली ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटेजिकल स्टडीज की मेजबानी में ग्‍लोबल फोरम की मीटिंग में यह बात कही।

जेटली ने सीजफायर वॉयलेशन पर पाक को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया कि बातचीत की भी कुछ सीमाएं हैं। लगातार होते सीजफायर के बीच भारत पाक के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि सीजफायर वॉयलेशन बातचीत का माहौल प्रभावित करता है।

जेटली के मुताबिक बातचीत होनी चाहिए और भारत उसका स्‍वागत करता है। लेकिन दोनों ही देशों को पहले इसके लिए माहौल बनाना होगा। इनमें से एक माहौल बिगाड़ता है और पूछता है कि बातचीत क्यों नहीं हो रही?

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बारे में रक्षा मंत्री ने कहा कि बड़ी आपदा के बावजूद हम घाटी में शांतिपूर्वक मतदान की उम्मीद कर रहे हैं। चीन के साथ सीमा संबंधी मुद्दों पर जेटली ने कहा कि जहां तक चीन की बात है, हमारे आर्थिक संबंधों का लगातार विकास हो रहा है। दोनों ही देश परस्पर निवेश कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार में बढ़ोतरी हो रही है।

जेटली ने कहा कि लेकिन सीमा संबंधी हमारे कई मुद्दे तथा इसे सुलझाने के लिए 2003 में नियुक्त किया गया आयोग लंबित हैं। हम आशा करते हैं कि यह शीघ्र ही एक्ट‍िव होगा। हमने सार्थक संवाद लगातार जारी रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+