मणिपुर में चुनावी सभा के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट, Video में दिखा खौफनाक मंजर
देश में चुनावी आचार संहिता लागू है। इस बीच राजनीतिक दल मतदाताओं से अपनी नीतियों के आधार वोट की अपील कर रहे हैं। इस बीच एक बार फिर से मणिपुर में हिंसक घटना सामने आई है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि पार्टी की एक चुनावी सभा में फायरिंग की गई। मणिपुर कांग्रेस प्रमुख जरिता लैतफलांग ने घटना को लोकतांत्रिक अखंडता के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया और मामले में एक्शन लेने की मांग की।
मणिपुर में कांग्रेस की एक चुनावी सभा में कथित रूप से फायरिंग की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभा में अचानक फायरिंग की आवाजें गूंजती हैं और लोग जमीन पर लेटकर कुर्सियों की आड़ में खुद की जान बचाते नजर आते हैं।

वीडियो को मणिपुर कांग्रेस प्रमुख जरिता लैतफलांग ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "संदिग्ध एनएससीएन-आईएम द्वारा कांग्रेस के चुनावी अभियान में बार-बार व्यवधान के चलते तीसरी बार कांग्रेस का अभियान विफल होना लोकतांत्रिक अखंडता के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मामले में तत्काल कार्रवाई की की जानी चाहिए।"
The repeated disruption of the MP (Outer Manipur) election campaign by the suspected NSCN-IM is a grave concern for democratic integrity. @INCIndia's campaign, thwarted for the third time, underscores the urgent need for @ECISVEEP to take decisive action. Without swift… pic.twitter.com/u8W8VKVQoK
— Szarita Laitphlang,ज़रिता लैतफलांग (@szarita) March 21, 2024
दरअसल, हिंसा ग्रस्त राज्य मणिपुर में चुनाव करना एक बड़ी चुनौती है। प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी के बीच यहां चुनाव कराए जाने हैं। चुनाव आयोग ने पूरे मणिपुर में लोकसभा चुनावों के लिए 2955 पोलिंग स्टेशन बनाने की व्यवस्था की है। इन सभी इलाकों का सर्वे करने के बाद इनमें से 1058 पोलिंग स्टेशनों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
वहीं मणिपुर में शांति बनाए रखने के लिए पहले से ही पुलिस के अलावा बीएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी समेत अन्य पैरामिलिट्री फोर्स तैनात हैं। चुनाव के दौरान इसमें और इजाफा किया गया है। प्रशासन बार-बार लोगों से शांति की अपील कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications