बीजेपी नेता मनोज तिवारी के ऊपर फेंका जलता पटाखा, बाल-बाल बची जान
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की जान बाल-बाल बची है। गांधी संकल्प यात्रा के दौरान अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर पटाखा फेंक दिया। पटाखे की वजह से उनके साथ खड़े बीजेपी नेता का कुर्ता जल गया और बांह में चोट आई है। जानकारी के मुताबिक मनोज तिवारी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ करावल नगर में गांधी संकल्प यात्रा निकाल रहे थे कि तभी उनपर किसी ने जलता हुआ पटाखा फेंक दिया।

रात करीब 8 बजे जब तिवारी और अन्य नेता सभा को संबोधित कर रहे थे तो किसी ने कथित रूप से उन पर पटाखा फेंका था। इस घटना पर मनोज तिवारी ने कहा कि पटाखा मुझ पर और हमारे पूर्व विधायक मोहन सिंह बिष्ट पर आकर गिरा। मैं किसी तरह बाल बाल बच गया, लेकिन बिष्ट की बांह में जख्म हो गया और उनका कुर्ता जल गया।
बीजेपी ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 285 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस संकल्प यात्रा के दौरान मनोज तिवारी ने दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications