दिल्ली के स्वरूपनगर में लगी आग पर काबू पाया गया

मिली खबर के मुताबिक, शनिवार दोपहर गोदाम से आग की लपटें उठती दिखी, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। आग को बुझाने के लिए करीब दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। आग किस वजह से लगी, इसके पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। साथ ही गोदाम में कितने लोग मौजूद थे, लोग थे भी या नहीं, इसका पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली के स्वरूपनगर में लगी आग पर काबू पाया गया

मिली खबर के मुताबिक, शनिवार दोपहर गोदाम से आग की लपटें उठती दिखी, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। एक हफ्ते पहले ही दिल्ली के तुगलकाबाद में एक गोदाम में आग लगी थी। यह आग प्लास्टिक के सामान रखे जाने वाले गोदाम में लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+