हैदराबाद के ब्वॉयज हॉस्टल में आग, 15-20 लोगों का रेस्क्यू, देखें Video

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के हॉस्टल में अचानक आग लग गई। जिस वक्त आग फैली हॉस्टल में करीब 15 से 20 स्टूडेंट मौजूद थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेट की टीम ने स्थिति पर काबू पा लिया। हॉस्टल से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं भीषण आग के चलते छात्रावास में भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

हैदराबाद के नारायणगुडा में लगी आग को लेकर गनीमत ये रही समय से घटना की जानकारी दमकल विभाग को दे गई। जिसके चलते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मौजूदगी में सभी स्टूडेंट्स को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया।

Fire in Boys Hostel of Hyderabad

घटना को लेकर मिली पुलिस की ओर जारी बयान में कहा गया कि आग शुक्रवार (21 अक्टूबर) को शाम 6:40 बजे हैदराबाद के नारायणगुडा पीएस सीमा के अंतर्गत श्रीनिवास बॉयज हॉस्टल में आग लग गई। पुलिस ने बताया, "घटना के वक्त हॉस्टल में करीब 15-20 लोग मौजूद थे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।"

वहीं आग की एक दूसरी घटना शुक्रवार को सिकंदराबाद में हुई। जब पालिका बाजार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भीतर एक एम्पोरियम में आग लग गई। भीषण आग ने पूरे एम्पोरियम को अपने चपेट में ले लिया। लेकिन समय रहते पहुंचे अग्निशमन विभाग ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। दमकलकर्मियों ने एक घंटे के भीतर आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। हादसे के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+