आंध्र प्रदेश: रात में चार्ज हो रही स्कूटर में विस्फोट, व्यक्ति की मौत, पत्नी और बेटियों की हालत गंभीर
हैदराबाद, 23 अप्रैल। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा (Vijayawada) में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। घर में आग लगने से झुलसे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी पत्नी और 2 बच्चे गंभीर हालत में हैं । उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रात में इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्ज पर लगाकर सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना हैदराबाद के विजयवाड़ा शहर सूर्यराव पेट सर्किल की है। जहां शुक्रवार रात घर में रखे स्कूटर की बैटरी फट गई। बैटरी के विस्फोट के कारण घर में आग लग लग गई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के गुलाबी थोटा में कोटाकोंडा शिव कुमार ने स्कूटर खरीदा था।
सूर्यराव पेट पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह अस्पताल ले जाने के दौरान कोटाकोंडा शिव कुमार (40) की मौत हो गई। उनकी पत्नी हरथी (30) और दो बच्चे बिंदु श्री (10) और शशि (6) की हालत गंभीर है। सूर्यराव पेट सर्कल इंस्पेक्टर वी जानकी रमैया शिव कुमार का कहना है कि डीटीपी ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले शिव कुमार ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) खरीदा थी।
शुक्रवार घर के एक कमरे में वाहन को चार्ज पर लगाकर वे सो गए। स्कूटी सामने के कमरे में थी और वे उसके पीछे वाले कमरे में सोए थे। तड़के करीब 3 बजे अचानक बैटरी फट गई। विस्फोट के बाद बिजली के तार टूट गए और घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अपनी जान बचाने के लिए वे किचन में चले गए। इसके बाद घर में आग फैल गई और बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं होने के कारण परिवार के सभी सदस्य फंस गए। इस दौरान स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें बाहर निकाला जा सका। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications