राजस्थान: गैस स्टेशन पर गैस लीक होने से कारों में लगी आग, 4 लोग बुरी तरह झुलसे
जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में 2 कार में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां गैस स्टेशन में लीकेज की वजह से कार में आग लग गई, जिसमे 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है। अधिकारियों के अनुसार गैस स्टेशन गैर कानूनी तरीके से चल रहा था, जहां से 10-12 सिलेंडर को सीज कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications