लुधियाना में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, 100 दमकल गाड़ियां मौके पर

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने में अभी भी दमकल की गाड़ियां जुटी हुई हैं। यह आग बहादुर के रोड़ पर स्थित कपड़ा फैक्ट्री में लगी थी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड 100 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल कर रही है। यह आग आज सुबह लगी थी। आग इतनी भयंकर थी की देखते ही देखते इसकी लपटें पूरी फैक्ट्री में फैल गईं। जानकारी के अनुसार भीषण आग की वजह से बिल्डिंग काफी कमजोर हो गई है, जिसके गिरने का खतरा मंडरा रहा है।

fire

आग की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर 20-25 दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने के लिए पहुंची। लेकिन इन गाड़ियों के लिए आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग में आग की लपटें फैल गईं। भीषण आग की वजह से फैक्ट्री में रखे कपड़े जलकर राख हो गए। आग की वजह से करोड़ो रुपए के कपड़े स्वाहा हो जाने की संभावना है।

फैक्ट्री के मालिक मनमोहन सिंह ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में 24 घंटे काम चलता है, गुरुवार की रात भी फैक्ट्री में काम चल रहा था, लेकिन तभी अचानक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसकी वजह से करोड़ों का कपड़ा जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने के बाद किसी तरह से फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी वहां से भागने में सफल हुए और उन्होंने इसकी जानकारी मालिक और फायर ब्रिगेड को दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+