मुंबई: इनकम टैक्स विभाग की बिल्डिंग सिंधिया हाउस में लगी भीषण आग
मुंबई। दक्षिणी मुंबई में स्थित सिंधिया हाउस में शुक्रवार शाम पांच बजे तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आपको बता दें कि इसी बिल्डिग में आयकर विभाग ऑफिस है। आग तीसरी मंजिल पर लगी हुई थी। मौक पर पांच दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की प्रयास कर रही है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस बिल्डिंग मेंं देश के कई चर्चित मामलों की फाइलें मौजूद हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आईटी ऑफिस में आग शाम पांच बजे लगी। उस समय दफ्तर में 4-5 लोग मौजूद थे। हालांकि उन्हें समय रहते हुए सुरक्षित निकाल लिया गया। आग पर दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया है, लेकिन बिल्डिंग के अंदर से अभी धुंआ निकल रहा है।
आपको बता दें कि, आईटी ऑफिस में देश के कई बडे और चर्चित केसों के दस्तावेज मौजूद हैं। इनमें नीरव मोदी, विजय माल्या और आईपीएल फिक्सिंग केस से संबंधित कई अहम रिकॉर्ड इसी बिल्डिंग रखे गए हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आग कहां तक पहुंची। इन मामलों से जुड़े दस्तावेज जल गए हैं या सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications