BSNLगोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Fire broke out in Raipurs BSNL godown.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आमानाका इलाके के महोबाबाजार रोड पर रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के गोदाम में मंगलवार की आधी रात भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही रात 1 बजे फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां, पुलिस का वरुण वाहन समेत चार थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन गोदाम में रखे फाइबर के सामान में आग पकड़ने से यह कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही थी। आग से लाखों के सामान खाक हो गया। रात करीब सवा तिन बजे तक मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद थीं। राजधानी के पुरानी बस्ती सीएसपी राजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े बारह बजे आसपास के लोगों ने बीएसएनएल गोदाम से आग की लपटें उठते देखकर पुलिस कंट्रोल रूम व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

इसके एक घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी और पुलिस का वरुण वाहन मौके पर पहुंचा। लोगों की मदद से सरस्वतीनगर, आमानाका, डीडीनगर, आजादचौक की पुलिस टीम ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की किंतु आधे घंटे के भीतर आग ने विकराल रूप ले लिया। रात दो बजे फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास जारी था, लेकिन आग बुझने के बजाय तेजी से फैलती ही जा रही थी।

पुलिस अफसरों ने बताया कि प्लास्टिक के उपकरण होने से आग ने कुछ मिनटों में रौद्र रूप ले लिया। मौके पर पहुंचे बीएसएनएल के अफसरों ने बताया कि गोदाम में फाइबर वायर, बॉक्स, पाइप, केबल तार आदि उपकरण भरे हुए थे, जो आग में खाक हो चुके हैं। इससे लाखों की क्षति होने की आशंका है। फिलहाल आग बुझने के बाद ही क्षति का वास्तविक आकलन किया जा सकेगा। आशंका है कि शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

आग बुझाने में लगा फायर ब्रिगेड का अमला एक बार फिर फेल साबित हुआ। सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन के अभाव में कर्मचारी तेज लपटों के पास जाने से कतराते रहे और आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए भिलाई से फोम वाला वाहन बुलाया गया था। जिस स्थान पर यह गोदाम है, वहां पर आसपास कोई बस्ती न होने से भीषण आग के कारण किसी तरह की जनहानि की संभावना न होने के कारण पुलिस ने राहत की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+