हैदराबाद: तेलंगाना सीएम कैंप ऑफिस के पास बिजली दफ्तर में लगी आग
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बेगमपेट में स्थित मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस के पास रविवार दोपहर आग लग गई। यह आग दक्षिणी पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (टीएसएसपीडीसीएल) के उप-डिवीजन कार्यालय में लगी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह आग शहर के पर्यटक भवन के पास लगी थी। जहां पर इन दिनों केरल के मुख्यमंत्री ठहरे हुए हैं। हालांकि हादसे के वक्त वह भवन में मौजूद नहीं थे।

केरल के मुख्यमंत्री सीपीआई की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने हैदराबाद आए हुए थे। आग दोपहर 1 बजे के आस पास लगी। आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी जहां पुराने बिजली के मीटर डंप किए गए थे। आग के कराणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते एक फायर बिग्रेड की गाड़ी को कैंप ऑफिस के पास लगाया था। जिसके चलते आग की सूचना मिलते ही । तुरंत बुझाने के प्रयाय शुरू हो गए। जिसके चलते आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
अचनाक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके चलते पुलिस ने ऑफिस की ओर आने वाली सड़क को बंद कर दिया। जिस कारण वहीं जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस को बुलाना पड़ा। जिसने कई घंटों के मशक्कत के बाद खुलवाया गया।












Click it and Unblock the Notifications