दिल्ली के जाकिर नगर में स्थित बिल्डिंग में लगी आग, 6 लोगों की मौत, 11 घायल
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में बीती रात भीषण आग लग गई। यह आग जाकिर नगर स्थित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी है, हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 11 लोग जख्मी हैं। तमाम घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आग लगने के बाद मौके पर दमकल की तमाम गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने की काम शुरू किया। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग किसी वजह से लगी थी।हादसे में जख्मी हुए लोगों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर माला ने बताया कि पांच लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, कुछ लोगों को वार्ड में रखा गया है, जबकि एक जख्मी को पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाने का ऐलान किया है। वहीं हादसे में घायलों को 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। बता दें कि इस हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो चुकी हैह, जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications