दरियागंज में टेंट हाउस में लगी आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां

नई दिल्ली। राजधानी दिल्‍ली के दरियागंज इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। दरियागंज इलाके में बुधवार को एक टेंट हाउस में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर दमकल की 12 गाड़ियां भेजी गईं। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। अभी मौके पर दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन, बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

Fire broke out at Jain Tent House in Delhis Daryaganj today

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली गेट इलाके में शाम 6 बजे न्यू जैन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। भीड़ भाड़ वाले इस इलाके में बने गोदाम में अचानक लपटें इतनी तेज हो गईं कि चारों ओर हड़कम मच गया। जिसके बाद दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले पूर्वी दिल्ली के कड़कड़ी मोड़ के पास DTC की एक क्लस्टर बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग लगने ही ड्राइवर ने सूझबूझ से यात्रियों की जान बचाने में कामयाब रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+