कर्नाटक: शार्ट सर्किट से तेल फैक्ट्ररी में लगी आग, दो अन्य कारखाने भी जले
कोलार। कर्नाटक के कोलार जिले के मलुर में गुरुवार सुबह एक तेल फैक्ट्ररी में अचानक आग लग गई। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय फैक्टरी में 50 कर्मी मौजूद थे। सभी कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसमें हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक तेल फैक्ट्ररी में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। फैक्ट्ररी में आग पाइपों के जरिए फैली।

इन्हीं पाइपों के द्वारा पेट्रोलियम प्रोडक्टों की फैक्ट्ररी में अवाजाही होती थी। जिसके बाद यह आग फैलते-फैलते पास में मौजूद दूसरी अन्य फैक्ट्ररी श्री रामा प्लाईवुड और साईंनाथ स्टील फैक्ट्ररी तक पहुंच गई। मलुर पुलिस के मुताबिक, दमकल विभाग के 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। लगभग 50-60 दमकलकर्मी आग बुझाने का काम कर रहे हैं। यह हादसा सुबह 10.30 के आसपास का बताया जा रहा है।

कारखाने से काले धुआं के गुबार उड़ते देखे जा सकते हैं। अचनाक लगी भयंकर आग के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया। पुलिस इस बात जांच करेगी, कि कैसे फैक्ट्ररी में आग लगी।













Click it and Unblock the Notifications