कन्नौज: ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 20 यात्रियों के जिंदा जलने की आशंका
नई दिल्ली। यूपी के कन्नौज जिले में शुक्रवार देर शाम जीटी रोड हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। बस में लगभग 50 यात्रियों के सवार होने सूचना है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हांलाकि अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। बस गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई
कन्नौज के छिबरामऊ में जीटी रोड हाइवे पर ग्राम घिलोई के पास ट्रक और डबल डेकर स्लीपर बस के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई। टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगी। घटना के वक्त बस के अंदर 43 सवारियों के मौजूद होने की बात कही जा रही है। इनमें कुछ बाहर निकल आए, जबकि बचे हुए अंदर ही फंसे रह गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

20 यात्रियों के जिंदा जलने की आशंका
स्लीपर कोच बस फर्रुखाबाद से छिबरामऊ होते हुए जयपुर जा रही थी। वहीं, ट्रक कन्नौज के बेवर से कानपुर की तरफ जा रहा था। हादसा रात करीब 8 बजे हुआ।फिलहाल मृतकों का आंकड़ा सामने नहीं आ सका है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर पहुंचीं अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल के अनुसार, फिलहाल मौतों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जनहानि ज्यादा हो सकती है।

कई सवारियों के मरने की आशंका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि बस और ट्रक में से किसी एक में कोई ज्वलनशील पदार्थ था। कन्नौज डीएम रवीन्द्र कुमार ने बताया मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरु करवा दिया गया है। बस में 43 सवारियां थीं। जिसमें से 17 सवारियां छिबरामऊ से बैठी थी और 26 सवारियां गुरसहायगंज से बैठी थीं। जिसमें से 26 घायल सवारियों को अस्पातालों में भर्ती किया गया है।
-
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications