श्रीनगर के ऊर्दू बाजार में लगी भीषण आग, 7 घर जलकर हुए खाक

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को एक रिहाइशी इलाके में आग लग गई। आग शहर के महाराज गंज के उर्दू बाजार इलाके में लगी थी। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग की चपेट में 7 घर आए है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आग किस वजह से लगी।

srinagar

पुलिस के मुताबिक, आग की घटना सुबह के समय की है। घटना के समय घरों में अधिकतर लोग मौजूद थे। अचानक लगी आग से इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपने अपने घर छोड़कर सड़कों पर आ गए। स्थानीय लोगों ने आग की जानकारी दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक आग ने प्रचंड रूप ले लिया।

भीषण आग के देखत हुए दमकल विभाग ने कई और फायरबिग्रेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह लगी आग देखते ही देखते कई घरों में फैल गई। इस आग में 6 घर एक गोदाम जलकर राख हो गई। जिसके चलते लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+